फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह लाख के चेक पर प्रधान का था हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां गांव में साढ़े छह लाख के चेक पर ग्राम प्रधान के ही हस्ताक्षर थे। पुलिस और बैंक की जांच में इसका खुलासा हुआ। प्रकरण की जांच प्रशासनिक स्तर से भी चल रही है। वहीं अभोली बीडीओ शांति देवी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में एडीओ को राहत नहीं मिली। जिले की दो ग्रामसभाओं में एक पखवारे से फर्जी हस्ताक्षर का मामला सुर्खियों में है। अभोली ब्लॉक के परऊपुर में पीएम आवास के लिए बीडीओ के फर्जी दस्तखत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। प्रकरण में सुरियावां थाने में सेक्रेटरी गणेश राय, प्रधान दिनेश सिंह और एडीओ एसटी जय प्रकाश यादव पर जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए एडीओ हाईकोर्ट की शरण में गए थे, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। कोर्ट ने याचिका को डिसमिस कर दिया। वहीं दूसरी ओर सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां गांव में प्रधान कलावती देवी ने शौचालय निर्माण के लिए सेक्रेटरी पर फर्जी दस्तखत कर साढ़े छह लाख निकालने का आरोप लगाया था। बैंक और पुलिस की जांच में उक्त चेक पर हस्ताक्षर प्रधान का ही पाया गया। जांच अधिकारी डीके ओझा ने बताया कि जिस चेक पर फर्जी दस्तखत बताया गया था वह सही था। प्रधान के एक बेटे ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके ही एक भाई ने पूरी साजिश रची। वहीं दूसरी ओर उक्त प्रशासनिक स्तर पर भी प्रकरण की जांच चल रही है। सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें