ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में बुधवार को नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने चंदापुर और कलियापुर गांव से तीन-तीन आरोपियों समेत छह, भदोही कोतवाली पुलिस ने राघवपुर से एक, चौरी थाने की पुलिस ने कोम गांव से एक और सुरियावां थाने की पुलिस ने अभोली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।