चौरी। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही युवती से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिवार वालों ने युवक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। शनिवार की रात में एक गांव की युवती अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि उसी दौरान पास के ही गांव का एक युवक उसके कमरे में आया और अश्लील हरकतें करने लगे। शोरगुल सुनकर परिवार वाले जाग गए। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो युवक पड़ोसी गांव का निकला। पुलिस दोनों परिवारों को बुलाकर मामला सुलझाने में लगी है। सीओ रामकरन ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।