फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महजूदा हत्याकांड: दहशत में कई पलायित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के महजूदा गांव में जमीन विवाद के मारपीट के मुख्य आरोपी को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन बस्ती में तीसरे दिन सियापा छाया रहा। दहशत के चलते शर्मा बस्ती के 50 से अधिक लोग घर-बार छोड़कर भाग गए हैं। उनके घरों में बंधे बेजुबानों को पुलिसकर्मी और ग्रामीण पानी और चारा खिला रहे हैं। तीन दिन पूर्व महजूदा गांव में चौहान और शर्मा बस्ती के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हो गया था। इसमें चौहान बस्ती के एक अधेड़ की मौत हो गई थी। माहौल तनावपूर्ण होने के चलते गांव में पुलिस और पीएससी को तैनात किया गया है। घटना के बाद शर्मा बस्ती के लोग इतना सहम गए हैं कि 50 से अधिक घर-बार छोड़कर चले गए हैं। यहां तक कि मवेशियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,भूखे प्यासे मवेशी घर की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, मौके पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी बेजुबानों का पानी व चारा ग्रामीणों से मुहैया करा रहे है। उधर रमई चौहान के यहां परिजनों के आंसू नहीं थम रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें