ऊंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गश्त पर निकली पुलिस टीम शनिवार को पांच मामलों के वांछित सलमान खान उर्फ मुन्ना को तमंचे के साथ धर दबोचा। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सलमान पर गोपीगंज कोतवाली में तीन तो ऊंज थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। गश्त पर निकले थानाध्यक्ष ऊंज विजय प्रताप सिंह मयटीम के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से मिली सूचना पर उसे नहर के पास घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पांच अप्रैल को भी बिछियां गांव से पिकअप वाहन पर मवेशी लादकर भागने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। टीम में एसआई शिवशंकर सिंह, आशुतोष पांडेय, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।