फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। साथ ही छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी शिव शंकर प्रजापति (40) शुक्रवार को अपने परिजनों से रिजर्व ऑटो से ज्ञानपुर जमीन की रजिस्ट्री कराने आए थे। वह रजिस्ट्री कराने के बाद वापस घर जा रहे थे। विट्ठलपुर स्थित राजमार्ग के पास अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगने से साथ परिजन मामूली रूप से चोटिल हो गए। आनन- फानन में परिजनों ने उन्हें स्थानीय निजी चिकित्सालय ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही शिवशंकर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद मौका पाकर चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का बताया जाता है। मृतक शिवशंकर सिलाई का काम कर परिवार चलाते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें