फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंप पड़े 100 ट्रैक्टर बालू को गंगा में फेंकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/कौलापुर (भदोही)।
विज्ञापन

अवैध बालू खनन एवं उसके परिवहन पर मुख्यमंत्री के तेवर देखकर जिला प्रशासन का रुख सख्त हो गया है। मंगलवार को गंगा घाटों पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध ढंग से रखे गए बालू को जेसीबी लगवाकर गंगा में फेंकवा दिया। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी रामकरण, तहसीलदार ज्ञानपुर, खनन निरीक्षक अरविंद यादव, गोपीगंज थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे बिहरोजपुर और बेरासपुर गंगा घाट पर पहुंचे। घाट पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर डंप पड़े लगभग 100 ट्रैक्टर बालू को गंगा में डलवा दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर डंप पड़े बालू को गंगा में डलवा दिया जाएगा। अवैध बालू खनन और परिवहन पर कार्रवाई का फरमान शासन ने जारी किया है। किसी को भी बालू का खनन नहीं करने दिया जाएगा। इस कार्रवाई से खलबली मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें