फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर विवाहिता ने दी जान, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के बनकट गांव के समीप रविवार की रात एक विवाहिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सोमवार की सुबह खबर मिलते ही वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। उसकी शिनाख्त सरिता देवी (30) पत्नी राजेश गौतम निवासी रामरायपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही उसके मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कीर्तिपुर गांव निवासी जवाहर गौतम की बेटी सरिता की कुछ साल पूर्व रामरायपुर के राजेश के साथ शादी हुई थी। रविवार को सुबह 10 बजे ससुराल में किसी से विवाद होने के बाद वह मायके जाने की बात कहकर निकली। शाम तक मायके नहीं पहुंची तो ससुराल के लोग कीर्तिपुर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला तो लौट गए। सोमवार सुबह बनकट गांव के समीप उसका कटा शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें