फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/घोसिया। नगर क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने देवर पर चारपाई से बांधकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे औराई सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घोसिया नगर के निवासी महिला की शादी 20 साल पूर्व माधोसिंह निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी।13 वर्ष पूर्व उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। तब से वह अपने बच्चों समेत घोसिया नगर में अकेले रह रही थी। कुछ दिन बीतने पर उसके ससुर ने पालन-पोषण करने के लिए उसके बच्चे ले लिए। आजीविका के लिए महिला एक छोटी सी दुकान भी चलाती है। इस बीच मंगलवार की रात करीब तीन बजे वह अबूझ हाल में झुलस गई। उसके पिता का आरोप है कि उसके देवर ने चारपाई में बांधकर उसे जला दिया। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। लेकिन कई बार शिकायत के बावजूूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस विवाहिता के ससुराल पक्ष के दबाब में शिकायत दर्ज करने में आना कानी कर रही है। उधर औराई कोतवाल केके सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञानपुर। पति की ओर से बिना किसी कारण छोड़े जाने की शिकायत महिला ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के सरकारी कार्यालयों में कई बार की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। उसकी शिकायत के 12 साल बाद 15 मार्च 2019 को मामला बढ़ते देख उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि ससुराली जन इस प्रकरण को लेकर भी रंजिश रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें