फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली थी नवोदय के छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चौरी। लक्षापुर रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली। मृतक नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में हाईस्कूल का छात्र था। सुरहन निवासी छात्र सचिन गणित का प्रश्नपत्र खराब होने से परेशान था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लक्षापुर के आसपास एक सप्ताह में हुई पांच घटनाओं से लोग सहम गए हैं।
शुक्रवार देर शाम लक्षापुर के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोर का शव दो टुकड़ों में मिला था। शनिवार सुबह उसकी शिनाख्त सुरहन गांव निवासी सचिन के रूप में की गई। राजदेव यादव के दो बेटों में वह छोटा था। परिवार वालों के मुताबिक वह नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में हाईस्कूल का छात्र था। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही में उसकी परीक्षा चल रही थी। घरवालों ने बताया कि वह गणित के प्रश्नपत्र को लेकर काफी परेशान था। पांच मार्च को गणित का पेपर ठीक से हल नहीं होने से सचिन दुखी था। उसने इसका जिक्र परिजनों से भी किया था। रेलवे ट्रैक पर शव होने की खबर मिलने पर परिवार वाले दंग हो गए। माता सुशीला के अलावा भाई और बहन का भी रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्तेभर में मिलीं पांच लाशें
चौरी। लक्षापुर और कंधिया के बीच रेलवे ट्रैक पर एक सप्ताह में पांच लाशें बरामद हो चुकी हैं। लक्षापुर में दो से आठ मार्च के बीच तीन घटनाएं हुईं। दो मार्च को जंसा निवासी रवि गुप्ता ने अपनी दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। चार मार्च को वाराणसी जिले के ही बड़ागांव बसनी निवासी 22 वर्षीय चालक विजय गौड़ का शव कंधिया में रेलवे ट्रैक पर मिला था। दो मामलों को लेकर पुलिस जहां हलकान थी, वहीं शुक्रवार को देर शाम लक्षापुर में ही एक छात्र के सिरकटी लाश की खबर ने लोगों को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें