भदोही। रेलवे पुलिस ने सोमवार को तीन उचक्कों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से नशीला पाउडर व चोरी के सामान भी बरामद हुए हैं। भदोही स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि ट्रेनों में चोरी, उचक्कागिरी, जहरखुरानी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहा है। अभियान के क्रम में रविवार को देर रात्रि भदोही स्टेशन के पूर्वी कैबिन के पास संदिग्ध हाल में पकड़ा गया। गिरफ्तार अशोक डोम निवासी मुहल्ला हनुमानगंज (भवनिया पोखरी) थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी, इरशाद निवासी रविनगर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली तथा नवीन साहू निवासी शहाबुद्दीनपुर (भंडारी) थाना कोतवाली जनपद जौनपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर जेल भेजा गया।