ऊंज। थाने की पुलिस ने बुधवार की रात में चेकिंग के दौरान एक ट्रक से वध के लिए ले जा रहे 14 मवेशियों को बरामद किया। पशुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक तस्कर और ट्रक चालक भागने में सफल रहे। आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बुधवार रात में मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और उप निरीक्षक सुनील यादव ने चेकिंग के दौरान कलिंजरा मोड़ पर ट्रक यूपी 71- बी 9012 को रोका। पुलिस को देख ट्रक चालक और एक तस्कर कूदकर भाग गए, जबकि पुलिस ने तस्कर रशीद पुत्र खुदाबक्श निवासी अमांव बाजार थाना खागा कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया।