गोपीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पड़ोस के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि वह घर के सामने बर्तन धुल रही थी। उसी दौरान पड़ोस का युवक शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उससे गाली गलौज की। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।