भदोही । नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डा.जयनरेश ने कोतवाली में तहरीर देकर अनाधिकृत रूप से अस्पताल के आवास में रह रहे डा.एचके तनेजा से आवास खाली कराने की मांग की। तहरीर में यह भी कहा है कि वे परिसर में निजी प्रैक्टिस भी करते हैं। सीएमएस ने शिकायत में कहा कि अस्पताल परिसर के आवास में वे लंबे समय से रह रहे जबकि उनका इस अस्पताल से कुछ लेना देना नहीं है। आरोप लगाया कि सरकारी आवास में ही निजी डिस्पेंसरी चलाते हैं। इस संबंध में देर शाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। कोतवाल नवीन तिवारी ने इस आशय की तहरीर मिलने की पुष्टि की।