बाबूसराय। औराई कोतवाली क्षेत्र के बाबूसराय बाजार में शनिवार सुबह आठ बजे स्कार्पियो सवार युवकों ने एक राहगीर की पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग जब तक पहुंचते, स्कार्पियो सवार वहां से बनारस की ओर भाग गए। इसी तरह सुबह नौ बजे बाजार के पूर्वी छोर पर इलाहाबाद से वाराणसी जा रही कार में ट्रक से हल्की टक्कर लग गई। इससे नाराज कार सवार युवकों ने ट्रक चालक को उतारकर पीट दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने से पूर्व मनबढ़ वहां से खिसक लिए।