थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सुबह छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। गांव में एक किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक आए दिन छेड़खानी करता था। बुधवार को एक बार फिर युवक ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। किशोरी के परिवारीजन जब युवक की शिकायत लेकर उसके घर गए तो शिकायत सुनने के बजाय युवक के घर वाले शिकायत करने वालों पर जमकर पथराव करना शुरू दिया। सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची यूपी-100 पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस बीच थाना प्रभारी के पहुंचने पर पथराव करने वाले भाग खड़े हुए। पथराव में मो. कादिर, अली हसन, शहीद, सनवर, पाली के सिर में चोट लगने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।