फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडाएक्ट की नोटिस पर भड़के सपाजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


ज्ञानपुर। समाजावादी चिंतक के बेटे एवं सपा प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्रा के भाई सौरभ मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट का नोटिस जारी होने से समाजवादी नेता भड़क गए हैं। पुलिस और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नोटिस तामिल करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद रामरति बिंद ने कहा कि जो व्यक्ति दो साल से अस्पताल में भर्ती है, उसके खिलाफ कार्रवाई ठीक नहीं है। जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव ने नोटिस की निंदा की। सयुस जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने औराई थाने के पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अविंलब नोटिस को निरस्त नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीता वर्मा ने इसे अत्याचार बताया। कहा कि सपा अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करती। इसी तरह सपा नेत्री लीलावती पटेल, गीता प्रजापति, सोना देवी, सुषमा मौर्य ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें