फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव में बछड़े के ऊपर एक युवक के प्राणघातक हमला करने पर ग्रामीण भड़क गए। नाराज लोगों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। खेत में टहल रहे एक बछड़े के ऊपर पड़ोसी गांव के एक युवक ने रम्मे से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले से बछड़े की एक टांग टूट गई। इससे वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। हमले की जानकारी होने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर सिरफिरा युवक भाग गया। नाराज ग्रामीणों ने यूपी-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे यूपी-100 के जवानों ने कहा कि यह समस्या मेरी नहीं है, थाने से संपर्क करो। गुस्साए ग्रामीणों ने गोपीगंज थाने में घटना की जानकारी देकर बछड़े का इलाज कराने और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि सिरफिरा युवक पशु तस्करी भी करता है। आएदिन घूम रहे छुट्टा पशुओं को बांधकर ले जाने का प्रयास करता है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज सिंह, सिद्धार्थ सिंह, प्रकाशचंद्र पांडेय, राजकुमार सोनकर, रामलाल सिंह, विनोद सिंह, दीपक सिंह, असगर, रवींद्र पटेल, संदीप पांडेय, आशीष पांडेय, साहू सोनकर, आशु पांडेय, अमन सिंह, बबलू सोनकर, शेखू अंसारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें