घोसिया। औराई कोतवाली के पिलखिनी गांव निवासी श्यामधर तिवारी ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पत्रक में आरोप लगाया है कि कुछ मनबढ़ पड़ोसियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश की। पिलखिनी गांव निवासी श्यामधर तिवारी ने आरोेप लगाया है कि शनिवार को सुबह कुछ दबंग लोगों ने लाठी-डंडा लेकर उनके घर को घेर लिया और उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश की। कहा कि किसी पुरानी रंजीश को लेकर ऐसा किया जा रहा है।