फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार को ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार राजकुमार यादव (25) निवासी जोगीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने भदोही के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक की शादी 12 जून को थी। राजकुमार बाइक से कहीं गया था। भदोही-बाबतपुर मार्ग पर भीषण जाम लगने के कारण कि सी तरह बड़े वाहनों से बचते हुए चौरी बाजार पहुंचा। जहां ट्रक के ओवरटेक करते समय जोर टक्कर हो जाने से वह बाइक समेत गिर कर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों की जुटी भीड़ ने उसे उपचार के लिए भिजवाया जा सका। एक पैर पूरी तरह से कुचल जाने से हालत गंभीर बनी रही। ज्ञात हो कि मार्ग पर इन दिनों ओवरलोड ट्रकों की रफ्तार बढ़ जाने से न तो पुलिस ही कुछ पा रही है और न ही परिवहन विभाग। रफ्तार की मार आम लोगों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें