फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में हुई मारपीट,7 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या एक मल्लेपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी को सीएचसी ले जाया गया। तहरीर पर पुलिस जांच में लगी रही। घायलों में एक पक्ष से जयप्रकाश गौतम (55), सावित्री देवी (40), इंदु कुमार विश्वास, नंदलाल गौतम (42), रिंकी देवी (15) एवं दूसरे पक्ष से नंदन गौतम, निर्मला देवी घायल हो गए। बताते हैं कि वार्ड निवासी जयप्रकाश गौतम और जयनंदन गौतम के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को भी उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। उसी बीच जमकर मारपीट हो जाने से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल मुआयना कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें