फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित संत समेत चार पर बलवा समेत दर्जन भर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में सोमवार को देर रात गिरफ्तार किए गए कथित संत राजेंद्र प्रसाद और उसके चार समर्थकों को मंगलवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने जेल भेज दिया। कथित संत और उसके चार समर्थकों पर बलवा समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को माधोसिंह चौराहे पर चक्काजाम खत्म कराने गई पुलिस टीम पर संत के समर्थकों ने पथराव किया था। इसमें एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने उसी दौरान कथित संत राजेंद्र प्रसाद समेत उसके चार अन्य अनुयायियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 34, 307, 353, 332, 333, 188, 341, 427, 15 और सात के तहत केस दर्ज किया। मंगलवार को दोपहर बाद संत राजेंद्र प्रसाद, समर्थक निराशंकर, सुमित कुमार, दिनेश कुमार, आलोक कुमार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली और जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें