फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी का शिकार हुआ यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। इलाहाबाद से वाराणसी दर्शन के लिए जाते समय आगरा के एक यात्री को शुक्रवार को जहरखुरानों ने रोडवेज बस में शिकार बना लिया। अचेत अवस्था में पड़े अधेड़ यात्री को बस के कंडक्टर ने गोपीगंज थाने पर उतारकर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया। आगरा के कमला नगर निवासी वीरेंद्र चौधरी (56) शुक्रवार को रोडवेज की बस से इलाहाबाद से वाराणसी काशी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गए। गोपीगंज थाने के पास बस रोक कर परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने यात्री को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिचालक ने बताया कि बस में उनके पास एक युवक बैठा था, जो हंडिया में उतर गया था। आशंका है कि वही युवक सामान लेकर उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें