गोपीगंज। नगर स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार को महिला को 10 रुपये का झांसा देकर उचक्का नगदी और जेवर से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। पुलिस एक होटल संचालक के साथ दो लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ निवासी राम नरेश यादव अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में पहिया पंक्चर होे गया। पंक्चर बनवाने के लिए गोपीगंज स्थित बस स्टैंड के पास एक दुकान पर गए। इस दौरान परिवार के लोग दुकान पर नाश्ता करने के लिए उतरे थे। नाश्ते की दुकान पर उचक्के ने दस का नोट गिरा दिया। वाहन के पास जाकर रामनरेश की पत्नी से उसका दस का नोट गिरने की बात कहा। इस दौरान जैसे ही महिला दस का नोट उठाने के लिए झुकी वैसे ही उचक्का कीमती सामान से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कार चालक ने पास स्थित होटल संचालक पर बैग गायब कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पूछताछ के बाद होटल संचालक के साथ दो लोगों को थाने ले आए। राम नरेश ने बताया कि बैग में 20 हजार नगद और करीब डेढ़ लाख के जेवर सहित अन्य सामान थे।