फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा कर रहे दो युवकों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के गोहिलांव गांव में बुधवार रात हंगामा कर रहे स्कार्पियो सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। बताया जा रहा रहा है कि स्कार्पियो सवार दोनों युवक गोहिलांव में वाहन रोक कर कुछ लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। यह देख अन्य ग्रामीणों ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे उनसे भी उलझ गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बंधक बना लिया। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश राय मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों से मुक्त कराकर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवक संवरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें