गोपीगंज। क्षेत्र के रामपुर घाट और दयाराम डेहरिया में हुई मारपीट की घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। रविवार को रामपुर घाट पर जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें आरती देवी (23) पत्नी विनय कुमार (27) और मुरारी देवी (60) घायल हो गईं। इसी प्रकार दयाराम डेहरिया गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में कामता प्रसाद (45) घायल हो गए। सभी घायलों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।