चौरी। थाना क्षेत्र के बाबतपुर-भदोही मार्ग स्थित चकिया तिराहे के पास बाइक की चपेट में आकर आहोपुर निवासी लाला यादव (22) बुधवार को गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे भदोही के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि तिराहे के पास वह खड़े थे। भदोही की ओर स आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला और लाला यादव सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो उठे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।