सुरियावां। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के बनकट गांव के पास शुक्रवार की सुबह 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक साइकिल से आया और रेलवे ट्रैक के किनारे साइकिल खड़ी कर पटरी पर सो गया। उसी दौरान गुजरी ट्रेन से कट गया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे शिनाख्त हो सकी। मृतक की शिनाख्त गोपीगंज के सागर रायपुर निवासी इंद्रेश कुमार गुप्ता पुत्र नन्हकू गुप्ता के रूप में हुई।