ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के छनौरा गांव के पास रविवार शाम को बाइक की चपेट में आने से छनौरा निवासी गुरु वनवासी (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी सुरियावां में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक को छोड़कर भाग गए। बस्ती के लोग बाइक को उठा ले गए। बाइक सवार युवक सुरियावां नगर के निवासी हैं। वहीं सूचना पर यूपी 100 के सिपाही पहुंचे, लेकिन आरोप है कि बाइक सवार युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा मुसहरों पर ही दबाव बनाया जा रहा है।