भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के रामसहायपुर मोहल्ले में गुरुवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता पूनम प्रजापति संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। उसे आधी रात को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जली बताकर वाराणसी रेफर कर दिया। एमबीएस अस्पताल के चिकित्सक डा.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब विवाहिता यहां लाई गई तब वह 90 प्रतिशत तक जल गई थी। उसके पति अजीत प्रजापति और अन्य सदस्य यहां लेकर आए थे। हालत चिंताजनक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। विवाहिता का शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल वाराणसी में उपचार चल रहा है। विवाहिता ने खुद ऐसा किया अथवा उसके साथ कोई दुर्घटना हुई यह बताने के लिए घर पर कोई मौजूद नहीं था। पास पड़ोस मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घर के सभी लोग उसे लेकर वाराणसी गए हैं। इस बाबत शहर कोतवाल नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। किसी पक्ष द्वारा इस संबंध में कोई शिकायत अथवा तहरीर नहीं मिली है।