क्राइम ब्रांच और सुरियावां थाने की पुलिस टीम ने नेतानगर से एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चाकू और 11 हजार नकद बरामद किया। साथ ही निशानदेही पर एक पेटी शराब भी बरामद की गई। गुलाब के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार शाम को मुखबिर की सूचना पर सीओ भदोही अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में नेतानगर से गुलाब गौतम पुत्र धर्मेंद्र निवासी महुआपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अन्य साथियों का नाम बताया और जिन-जिन घटनाओं में लिप्त था, स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक पेटी शराब और करीब एक हजार के छुट्टे पैसे बरामद किए। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसके हाथ खाली रहे। टीम में एसओ सत्येंद्र यादव, स्वाट प्रभारी अजय सिंह, सचिन कु मार झा, इंदु प्रकाश गौातम, बेलाल अहमद, अनिरुद्ध, सर्वेश राय, मेराज आदि रहे। उसके खिलाफ पूर्व में दो बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। सीओ भदोही ने कहा कि उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।