ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के असनाव पुलिस चौकी के खेम्हईपुर गांव में रविवार को हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। यूपी 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव के बद्दूलाल प्रजापति और उसके भतीजे बब्लू प्रजापति के बीच सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनो पट्टीदारों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से बद्दूलाल प्रजापति (65), रवि प्रजापति (26 ) और दूसरे पक्ष से बब्लू प्रजापति को चोट आई।