फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोरी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। कोइरौना थानाक्षेत्र के जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग स्थित नेवाजीपुर मोड़ पर शनिवार को कार के धक्के से बाइक सवार किशोरी समेत तीन भाई-बहन घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तुलसीपट्टी गांव निवासी अनिल कुमार अग्रहरि के पुत्र सुभाषचंद (18) अपने भाई ऋतुराज (15) और बहन रितुका (13) को बाइक पर बैठाकर जंगीगंज की ओर आ रहा था। नेवाजीपुर मोड़ पर पहुंचते ही तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी गोपीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद रितुका और ऋतुराज की हालत चिंताजनक बताते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें