फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस- फालोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के अठगोड़वा गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसके हाथ कुछ खास कंक्रीट नहीं लगा। प्रमुुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। वहीं, पशु चोरी की घटनाओं से भयभीत ग्रामीण अपने मवेशियों को घरों के भीतर बांधना शुरू कर दिया है। अठगोड़वा गांव में सोमवार की रात बकरी चुराने आए स्कार्पियो सवार चोरों ने फूल कुमारी नामक महिला की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी राजेश एस के निर्देश पर सीओ औराई रामकरन के नेतृत्व में गठित टीम प्रकरण की जांच कर रही है। बुधवार को एसओ चौरी प्रदीप यादव, चौकी प्रभारी विनायक राम जौहरी ने कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस दिन भर भागदौड़ करती रही। पशु चोरों के वाहन जिन मार्गों से गुजरे हैं, पुलिस उन मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। पुलिस सूत्रों की माने तो सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध वाहन तो दिख रहा है लेकिन नंबर नहीं दिख रहा। पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। पशुपालक मवेशी मड़हे और घर के बाहर के बजाए घरों में बांधना शुरू कर दिए है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ औराई रामकरन के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। क्राइम ब्रांच भी प्रकरण के खुलासे में लगी हुई है। पुलिस तेजी से काम कर रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें