कौलापुर। डीघ विकास खंड के घनश्यामपुर में शुक्रवार को बसपा की सेक्टर स्तरीय बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ गठन में तेजी लाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज पन्नालाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। 2019 में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। महंगाई, अपराध से देश की जनता कराह रही है। ईवीएम में घपलेबाजी कर सूबे की सत्ता में भाजपा आई। बैठक में जिलाध्यक्ष पद्मभूषा भारती, मोके यादव, जय प्रकाश चौधरी, कमला शंकर राव ,रामसनेही गौतम, मुन्ना सिंह, शमशेर पासी, रामलाल पाल, निर्मला देवी, श्याम पत्ती आदि रहीं।