फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सहसराम शुक्ल के यूनियन बैंक खाते से सोमवार को साइबर अपराधियों ने उनके ही एटीएम कार्ड से चालीस हजार रुपए उड़ा दिए। तीन बार में निकाले गए रुपए का जब बैंक शाखा धनतुलसी से स्टेटमेंट लिया, तो उसमें गोपीगंज के एक ज्वेलर्स के यहां से 25 हजार की खरीदारी भी की गयी थी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दिन में 1 बजे यूबीआई के कोइरौना एटीएम से एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकाले। उस वक्त एटीएम के अंदर दो अन्य लोग भी थे। पैसा निकाल कर वह घर आ गए। पीड़ित सहसराम ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड कहीं गिर गया था, लेकिन उन्हें पता नहीं चल पाया। घर आने के बाद लगभग दो घंटे के बाद ही खाते से तीन बार में चालीस हजार रुपया निकलने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया, तो उनका होश उड़ गया और वह भाग कर बैंक शाखा धनतुलसी में गए तथा एटीएम को ब्लॉक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें