फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनीपुर अठगवां प्रधान के खाते से 6.50 लाख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सबसे बड़े गांव जमुनीपुर अठगवां प्रधान के खाते से 6.50 लाख गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान ने डीएम और सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सेक्रेटरी पर फर्जी दस्तखत कर पैसे निकालने का आरोप लगाया। सीडीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही। सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां गांव की प्रधान कलावती देवी ने डीएम और सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सेक्रेटरी संतोष सिंह ने फर्जी दस्तखत बनाकर 6.50 लाख रुपया उनके खाते से निकाल लिया। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार रकम निकाली गई है, जबकि वह गई ही नहीं। बैंक के सीसीटीवी कैमरे के साथ प्रकरण की जांच कराई जाए। वहीं सेक्रेटरी संतोष सिंह ने कहा कि प्रधान के चार बेटे वहां का कामकाज और ठेकेदारी देखते हैं। पूर्व के वर्ष में उक्त गांव में सेक्रेटरी था उसके बाद स्थानांतरण हो गया। कुछ दिन पूर्व गांव में आया तो शौचालय निर्माण धांधली मिली। 150 शौचालय आवंटित हुए लेकिन 80 का निर्माण हुआ है। इसकी तहकीकात हुई तो दबाव बनाया जाने लगा। शौचालय न बनवाने से प्रशासन स्तर से नोटिस भी भेजा गया है। कहा कि नौ चेक शौचालय निर्माण के लिए काटे गए, जिसमें एक फर्जी कैसे हो गया। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिला है। अधिकारी नामित कर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें