भदोही। पुलिस अभी दो चोरी की घटनाओं को लेकर छानबीन कर ही रही थी कि बीती रात जमुनीपुर कालोनी स्थित एक फ्लैट से अज्ञात चोरों ने सवा लाख के आभूषण पर हांथ साफ कर दिया। राहत वाली बात यह रही कि तीन मे से दो चोर आभूषण लेकर फरार होने में कामयाब हो गए जबकि एक को नागरिकों ने रात ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक मुनीब कुमार श्रीवास्तव कालोनी में किराए के फ्लैट में रहते हैं। शुक्रवार की रात वे एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। घर में कोई नहीं था। इस बीच फ्लैट खाली पाकर अज्ञात चोर उसमे घुस गए जब वे घर खंगाल रहे थे तभी कालोनी मे लोग जाग गए और चोरों को घेर लिया। जिसमे से एक को लोगों ने धर दबोचा जबकि दो शातिर चोर नागरिकों को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। फरार दो चोरों के हांथ लगभग सवा लाख रुपये के सामान लगे हैं।
बैंक प्रबंधक ने बताया कि वे शादी से ढाई बजे रात लौटे तो कालोनीवासियों ने उन्हें जानकारी दी। प्रबंधक के अनुसार चोरों के हांथ लगभग सवा लाख के आभूषण और नगदी लगे हैं। बैंक प्रबंधक ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है।