चौरी। थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। गांव निवासी कन्हैया दूबे का परिवार प्रतिदिन की तरह खाना आदि खाकर सो गया। आधी रात को परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो चैनल का ताला टूटा देख अवाक रह गया। शोरगुल मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और एक बड़ा वाला बॉक्स गायब था। पीड़ित परिवार के अनुसार बॉक्स में कीमती कपड़े के अलावा गहने आदि थे जिसकी कीमत 50 हजार से अधिक बताई गई।