फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से भरे ट्रक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात गोपीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मवेशियों से भरे ट्रक के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गुमटी में भिड़े पिकअप में से भी सात मवेशियों को बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक सुनीलदत्त दुबे, उप निरीक्षक परमेश्वर सिंह, बंशगोपाल शुक्रवार की रात राजमार्ग पर भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मवेशियों से भरे वाहन आने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस घेराबंदी कर लालानगर के पास मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। चालक समेत ट्रक पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, तो ट्रक में दस मवेशी बरामद हुए। इसी तरह देर रात तेज गति से जा रहा मवेशियों से भरा एक पिकअप गुमटी में भिड़ गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को देख पशु तस्कर भाग गए। पिकअप पर चोरी कर ले जाये जा रहे सात गो वंशों को बरामद किया गया। मवेशियों को सुपुर्दगी में देकर पकड़े गए पशु तस्कर मुन्ना यादव निवासी खेजुरी, बीरबहादुर निवासी खड़ौचा बलिया और महबूब अहमद निवासी सैयद बाड़ा गाजीपुर को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें