फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे जमा करने रुचि नहीं दिखा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। निकाय चुनाव के दौरान असलहे जमा कराने के निर्देश को असलहाधारक गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। भदोही कोतवाली क्षेत्र में लगभग 650 लाईसेंसी असलहों में से अब तक केवल 75 ही जमा कराए जा सके हैं। पुलिस का कहना है कि पारदर्शी चुनाव कराने के लिए असलहे जमा कराना अनिवार्य है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि असलहे जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आदर्श चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत असलहे जमा कराना अनिवार्य होता है। लेकिन देखा जा रहा है कि अब तक लोगों ने इसमे रुचि नहीं दिखाई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अब तक केवल 75 असलहे ही जमा हो सके हैं। कहा कि जहां चुनाव हो रहे हैं वहां से 10 किमी दायरे में सभी पंजिकृत असलहे जमा हो जाने चाहिए। ऐसा न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सूचीबद्ध सभी असलहा धारकों को इस आशय का नोटिस भेजा जा चुका है।

यह पूछे जाने पर कि किन्हीं कारणों से कोई असलहा जमा करने में असमर्थ है तो उस स्थिति में क्या होगा? उन्होंने बताया कि इसके लिए लोग उपजिलाधिकारो को अपना अनुरोध दे सकते हैं। एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी उस पर विचार कर तय करेंगे की जमा कराना है अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें