मजदूर पति की मौत की जांच की मांग
ज्ञानपुर। नगर की सावित्री देवी ने अबूझ हाल में मजदूरी करने के दौरान हुई अपने पति की मौत की जांच की मांग की है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भदोही में मजदूरी कर रहे पति ने मजदूरी मांगी तो उसे धमकी दी गई। इसी बीच कार्यस्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पति के जाने के बाद वह जैसे-तैसे आजीविका चला रही है।