भदोही। कोतवाली अंतर्गत पिपरी रोड स्थित अस्ति में मोटर बाइक और साइकिल भिड़ जाने से दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सालय में हो रहा है। जानकारी हो कि शनिवार को दोपहर एक बजे तुलसी चक निवासी बृजेश बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। अस्ति में 12 वर्षीय किशोर पवन सिंह साइकल चला रहा था। आपस में भिड़ जाने से दोनों को काफी चोटें आईं। किशोर का हांथ फ्रैक्चर हो गया है जबकि बाइक सवार के सर में चोट लगी है। दोनों का अलग अलग निजी अस्पतालों में उपचार हो रहा है।