थानाक्षेत्र के रमईपुर गांव में बृहस्पतिवार को नौटंकी कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। करीब सात से आठ लोग घायल हो गए। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज किया। रमईपुर निवासी छोटेलाल गौतम के यहां बारात आई थी। द्वारचार के बाद नौटंकी का कार्यक्रम चल रहा था। रात को करीब 12 बजे पूरेनगरी गांव के कुछ शरारती तत्व मंच पर चढ़ गए और एक गाने की फरमाईश करने लगे। इसका बारातियों ने विरोध किया तो मारपीट हो गई।