भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ रोड पर सालिमपुर में शुक्रवार को दोपहर आटो के धक्के से दूसरे आटो रिक्शे पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार राजकीय एमबीएस अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि एक आटो रिक्शा आगे आगे चल रही थी उसे पीछे दूसरे आटो रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। धक्के से आटो सामने गड्ढे में चली गई जिससे उस पर सवार जलालपुर पनवरिया के 42 वर्षीय राजनाथ यादव घायल हो गए। उनके साथ दो अन्य सवार भी घोयल हुए लेकिन उनकी चोट मामुली थी।