फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के टक्कर मासूम समेत दंपती घायल दो

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के मठहां चौराहे पर मंगलवार को दोपहर में सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को क्षेत्र के केवटाहीं स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाहाबाद जिले के लपुर निवासी नरेश (30) उनकी पत्नी नगीना (32), पांच वर्षीय पुत्र लवकुश एक बाइक से सीतामढ़ी दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद वे वापस लौट रहे थे। मठहां चौराहे के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें भर्ती कराया गया। सूचना पाकर एसओ वीके सिंह, चौकी प्रभारी विनोद तिवारी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें