फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी हाथ नहीं लगे हमलावर,पुलिस गश्त तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। दो दिन पूर्व चौरी बाजार में लूट की नीयत से आए हमलावर तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। वहीं पुलिस सीसी टीवी फुटेज और छोड़े गए सुराग को मुख्य बिंदु मानकर उनके करीब पहुंचने का दावा तो करती रही, लेकिन घटना से आहत व्यापारियों में भय दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है बाजार निवासी और व्यापारी शिव प्रसाद जायसवाल की दुकान में सामान लेने के बहाने आए बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। हौंसला दिखाते हुए व्यापारी ने हमलावरों से मोर्चा लेकर जख्मी हो गया, लेकिन हमलावर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। हमलावर और व्यापारी के बीच हुई जंग में शिवप्रसाद काफी हद तक घायल भी हो गए बावजूद इसके वह हार नहीं माने थे। बाजार में इस तरह की पहली बार हुई घटना ने व्यापारियों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेकर राज खंगाल रही है शीघ्र ही हमलावर कब्जे में होंगे। कुछ लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की बात को इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें