गोपीगंज। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को गांधी गांव निवासी एक युवक को एक ढाबा से बाइक के साथ हिरासत में ले लिया।
तीन दिन पूर्व भी मिर्जापुर की पुलिस गहरपुर गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर साथ ले जा चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि राजमार्ग पर चैन स्नेचिंग और लूट गिरोह के सक्रिय होने पर एक माह में लगभग आधा दर्जन महिलाएं पीड़ित हो चुकी हैं। बैंक, आभूषण, किराना, कपड़ा की दुकानों के सामने खड़ी बाइकों के गायब होते रहने से कोतवाली पुलिस की बढ़ती किरकिरी को बचाने के लिए अब क्राइम ब्रांच ने मोर्चा संभाला होगा। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि छतमी स्थित एक ढाबा के पास से युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी।