फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नकदी समेत हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। कोईरौना थाना क्षेत्र के सेमराध गांव में शनिवार की रात घर में घुस कर चोरों ने दो लाख 30 हजार नकद समेत हजारों रुपए के कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दि या गया। रविवार की सुबह जानकारी होने पर परिजनों में अफरातफरी मची रही। बताया जाता है कि गांव निवासी शिव प्रकाश विश्वकर्मा उर्फ उदय का परिवार रात में खाना खाकर बरामदे में सो रहा था। सुनसान का लाभ उठाकर चोर घर के पीछे से अंदर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी व बाक्स को तोड़कर दो लाख 30 हजार नकद सहित हजारों रुपए के सामान उठा ले गए। पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। इसी तरह उसी रात चोरों ने गुनराज सिंह नामक व्यक्ति के घर में चोरी का प्रयास किया गया लेकिन वहां सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें