औराई। कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि विक्रमपुर गांव निवासी देवीशंकर (27) पुत्र पुल्लुर घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में स्नान करने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। करीब एक घंटे बाद आसपास के लोगों को पता चला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तालाब से युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि देवी शंकर मिर्गी का मरीज था। नहाते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी में डूब गया।